वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में शामिल हुए मनीष पॉल!

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में शामिल हुए मनीष पॉल!

शशांक खैतान के निर्देशन में बनी रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इस फिल्म के लिए वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। बवाल के बाद यह वरुण और जाह्नवी के बीच दूसरा सहयोग है।ताजा खबर यह है कि छोटे पर्दे के प्रसिद्ध अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अपनी अदाकारी का तड़का लगाने को तैयार हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण और जाह्नवी के साथ मनीष भी नजर आएंगे।अभिनेता की निर्माताओं से बातचीत जारी है।

मनीष को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है।उम्मीद है कि वह जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।बता दें, इससे पहले अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और अभिनेता रोहित सराफ के फिल्म से जुडऩे की खबर सामने आई थी।करण जौहर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के निर्माता हैं। यह 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।वरुण और करण ने इससे पहले स्टूडेंड ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक और जुग जुग जियो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।उधर, जाह्नवी को करण ने धड़क से बॉलीवुड के दर्शन कराए थे। फिर दोनों ने घोस्ट स्टोरीज और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में साथ काम किया।

Next Story
Share it